Wednesday, September 30, 2009

एलिस इन दि वंडर लैण्ड यादो मे






एलिस की कहानी मुझे याद नही पर उसके किरदार ने मुझे दुनिया मै सबसे जादा प्रभावित किया हे
तो एलिस की यादो के तोर पर उसकी कुछ तस्वीरे और स्केच यहाँ अपने ब्लॉग पर डाल रहा हूँ
एलिस का किरदा को मेने अपने पहले प्यार मै देखा था vओ बरसो तक मेरे गहरे अवचेतन मै दबा रहा और आज वो पहली बार मेरे सामने खिला हे
११/९/२००९ मैमुझे पहली बार हे ख्याल मै आया की ये जो साया बरसो से मेरे पीछे था वो एलिस का था

सोच के बीचोबीच एक अबाबील आकर गिरती है


दोपहर के बाद दफ़्तर अपनी दीवारें बदलता है
ढहता है एक अधूरा पुल और निशानदेही के साथ
काटे जाते हैं दिन के दरख्‍़त
मैं एक गुलाबी रंग को एक गुलाबी रंग की तरह
पहचानने से इनकार करता हूं
आलपिनों से छिदे हुए क्षितिज पर केंचुल की तरह
मैं टांगता हूं अपनी उतरी हुई परछाइयां
एक किताब के बीच कोई मकड़ी दबकर मर जाती है
और मैं मकड़ी के जालों से बुनी
किताब की जिल्‍दें उधेड़ने लगता हूं
ठीक समय पर सुबह किसी सायरन की तरह बजती है
और मैं सांसों की खोह में सायरन की चेतावनी का
कविता की शक्‍़ल में ग़लत तर्जुमा करता हूं
सांसों की वो खोह बहुत गहरी है सांप के पेट की मानिंद
जो मुझे निगलती है और मैं अस्थियों का मुकुट पहने डूबता रहता हूं
एक आवाज़ मेरी डेस्‍क पर आकर गिरती है
जिसे मैं दस हाथ की दूरी से देखता हूं
भौंहों की धुंध के बीच औंधी पड़ी रहती हैं संगीन चुप्‍पी की तश्‍तरियां
अंधेरे में उसके चश्‍मों के शीशे उसकी आंखों से ज्‍़यादा चमकते हैं
मैं उसे सोचता हूं और सोच के बीच एक अबाबील आकर गिरती है
जिसे मैंने कभी उसके असंभव समुद्र में
नक्‍़शों से लदी किसी नाव की तरह पहचाना था
एक गुंजाइश और एक ट्रेन मेरी नज़र के सामने से छूट जाती है
मैं पटरियों से उसके छूट जाने के निशान नहीं मिटाता
शल्‍कों और शैवालों से भरा एक दरिया मेरे भीतर से होकर गुज़रता है
मैं वमन करता हूं विचार और निगलता हूं सीढियां और सड़कें
मेरी पीठ पर एक गिरगिट रेंगता है, और वो है मेरा वक्‍़त
शहर के चौराहे पर ट्रैफिक महक़मे का रंगरूट
नई गाली ईज़ाद करता है और मैं उसे ज़रूरी चीज़ों के बीच
एक हिदायत और एक नुस्‍ख़े की तरह नत्‍थी कर देता हूं
दुनिया के अंतिम पत्‍थर के पास
मुझे एक रक्‍तरंजित देवता का शव मिलता है
मैं उसके झुलसे हुए पंख देखता हूं और मेरी आंखें
झाडियों में गेंद की तरह गुम जाती हैं
मैं उन्‍हें ढूंढता नहीं, न शव की शिनाख्‍़त करता हूं
इस दौरान अख़बारों के रोज़नामचों से
हटाई जाती रहती हैं ख़बरें और दीगर तफ़सीलें
जिनके अंतराल में चींटियों की एक क़तार अंडे देती है
और हमेशा चुप रहती है अपनी इस हरकत तक के बाबत
और रेंगती रहती है, रेंगती रहती है
सब कुछ के इस तरफ़ एक उधड़ी लकीर बुनती हुई
जिससे पैबंद सिए जाते हैं, जो और कुछ नहीं
मृत देवता के ज़ख्‍़मों की ही एक नई नुमाइश थे...
12 मई, 2009

Sunday, August 16, 2009

एक दोस्त के बरसो बाद मिलने पर


मुझे पता न था
की जिंदगी इतनी रंगीन है
जितनी की अमावस की राते होती है
वहा ओझल हे सरे रंग,घुले हुवे है वही कही
अंधकार की सासों मे.

वोह वहा केद है या अज़ाद है मुझे नही पता,
पर मुझे पता है की वो सरे वाही के वही है.इसी तरह
मुझे पता था की ओझल हो तुम भी,
इन्ही रंगों की तरह कही न कही,
पर पता नही था की ये रंग कालिमा की खोह तोडके
इतनी जल्दी खिलकर मुझपर बरस जाएगे

वो स्पेस! तुम्हारे और मेरे मिलने के बिच का
उस तिन मिनटों के स्पेस मे
तुमसे हाथ मिलाना
किसी बिछडे दोस्त से हाथ मिलाना भर ही न था
फकत किसी हसी लम्हे से हाथ मिलाना था

वोह वक्त जिसमे तुम और मे मिले थे
और "तुम्हारी अखो ने मुझे देखा
और यकीं न किया खुदपर"
उस वक्त उस घड़ी को अब मै दिल के हरे कोने मे
ले जाके कही बों दुगा
उस के अंकुर को उगने दुगा, उस के फूलो को मै खिलने दू उगा

उस के उगने के इन्तिज़ार में मै
तुमसे मिलने के इन्तिज़ार मे मै

Tuesday, June 30, 2009

एक गंदिली दलदल के पानी-सा
एक दलदल जो खुदमे धसी है
न रहना चाहती है
न बह सकती है
अपने ही ऊपर बिछे आकाश से मोहित वो दलदल
स्वच्छंद आकाश को टकटकी बाँध कर देखती है
मनो कहता है ''आकाश ,रंग बदलता यह बड़ा सा-टुकडा
कभी बदलो से ढका कभी सूर्य का मुखडा ''

अपनी आसुओ की भाप से मोम की अभिलाशाओ को पिघलता जाता है
धसता जाता है आकाश होने की आशाओ को
और एक आकाश एक दिन कीचड़ मे धस जाता है


बस एक कर्तव्य के मानिंद
वह खुश है
अपनी गुमसुम मुस्कान के साथ
हर क्षण कुछ-कुछ खोजती आखो के साथ
हर बात पर खिलखिलाते जेनुक के साथ
और मेरे साथ
वोह सिखाता है की
''इस दुःख भरी दुनिया मे खुश रहना भी एक कर्तव्य है ''

अपनी प्रार्थनाओ के परिंदे उडाता है
अपने दोस्तों की आखो मे झाककर
स्नेह से हर्षाता है
मिलेना की मुस्कान के शितीग पर मे उसके इंतज़ार में हु

लगता है काफ्का की कब्र पर मै आज मै उग आया हु
एक घास के नन्हे तिनके की तरह
और उसकी कब्र की मिटटी को ताउम्र गिला रखुगा
अपनी ओठ मे जमे ओस के पानी से

.........................................................................
५-२-०९ को रात ३-००बजे


काफ्का से सराबोर होकर

Sunday, June 14, 2009

लोर्का के लोक गीत



  1. जब चांद उगता हैघंटियाँ मंद पड़कर ग़ायब हो जाती हैंऔर दुर्गम रास्ते नज़र आते हैंजब चांद उगता हैसमन्दर पृथ्वी को ढक लेता हैऔर हृदय अनन्त मेंएक टापू की तरह लगता हैपूरे चांद के नीचेकोई नारंगी नहीं खातावह वक़्त हरे और बर्फ़ीले फलखाने का होता हैजब एक ही जैसेसौ चेहरों वाला चांद उगता हैतो जेब में पड़े चांदी के सिक्केसिसकते हैं !अंग्रेज़ी से अनुवाद : विष्णु खरे
  2. ................................................................................................................................................

    गुलाब ने सुबह नहीं चाही अपनी डाली पर चिरन्तनउसने दूसरी चीज़ चाहीगुलाब ने ज्ञान या छाया नहीं चाहेसाँप और स्वप्न की उस सीमा से दूसरी चीज़ चाहीगुलाब ने गुलाब नहीं चाहाआकाश में अचलउसने दूसरी चीज़ चाही !

    ....................................................................................................................................................

    लकड़हारे मेरी छाया काटमुझे ख़ुद को फलहीन देखने की यंत्रणा सेमुक्त कर !मैं दर्पणों से घिरा हुआ क्यों पैदा हुआ ?दिन मेरी परिक्रमा करता हैऔर रात अपने हर सितारे मेंमेरा अक्स फिर बनाती हैमैं ख़ुद को देखे बग़ैर ज़िन्दा रहना चाहता हूँऔर सपना देखूंगाकि चींटियाँ और गिद्ध मेरी पत्तियाँ और चिड़ियाँ हैंलकड़हारे मेरी छाया काटमुझे ख़ुद को फलहीन देखने की यंत्रणा सेमुक्त कर !

    ...............................................................................................................................................

    पहाड़ियाँ चाहती हैं पानी हो जायेंऔर पीठ में खोजती हैं वेटिकने के लिएसितारे

    ..................................................................................................................................................

Saturday, April 25, 2009

(लोर्का के लिए) शुशोभित की पोएम

चिनार के दरख्‍़त चुप हैं फ़ेदरीको...
(लोर्का के लिए)
तुम्‍हारी कविताओं की सरहद जहां तक पहुंचती है फ़ेदरीको
उतने ही बड़े साबित हुए हैं तुम्‍हारे पैर
ठहरे हुए और शोक में डूबे जूतों में दुबकी मौत
और काले गोश्‍त के कंधे को नंगे पैर लांघते
देहातियों के सूखे-दरारोंवाले चेहरों पर
लाल शराब की नशीली आंच की मानिंद फैल गए तुम
और तब्‍दील हो गए धरती की कड़वी और
हड्डियों तक छेद देने वाली आवाज़ में
तुम्‍हारा नाम एक परचम है फ़ेदरीको
गर्म-जवान ख़ून के धब्‍बों वाली
देहलीज़ पे लहराता परचम
जिस पे लिक्‍खा है- 'ला बाराका!'
तुम्‍हारे गीत औचक
गीली पत्तियों की तुर्श हवा में
कौंधते हैं
पानी की हर बूंद में
गितार के लोअर ऑक्‍तेव सरीखी
तुम्‍हारी आवाज़ को सूंघने की
कोशिश करते हैं हम
देज़ी के फूलों, मधुमक्खियों, धूसर मोतियों
और खिड़कियों से तारों का परदा हटाकर
ताकते हैं सीसे के आकाश में
अस्थिपंजरों के जबड़ों से सोने के दांत खींचकर
निकालने वाले हत्‍यारों को तुम
ज़ब्‍त नहीं हुए थे फ़ेदरीको
समुद्र की सलवटों पर सेब की तरह उछलते
छठे चांद की परछाई में कान लगाकर
अब भी सुनते हैं हम
ठहाकों की शराब में डूबे
तुम्‍हारे जंगली बैलेड
तुम्‍हारा नाम लेकर पुकारने वाले
चिनार के दरख्‍़त उसी रोज़ से ख़ामोश हैं
जब विज्‍़नार में देहात की दीवार के क़रीब
गहरे उजाले की उड़ती चीलों के नीचे
तुम गिर पड़े थे किसी कटे पेड़ की तरह
किसी अंदालूसी गीत की जिंदादिल गूंज
मेंदोलिन की उदास ख़ामोशी में गुम गई थी
इस्‍पहानी धरती की छाती चीरते
इस्‍पात के हलों ने ठिठकते हुए देखी थीं-
उखड़ी जड़ें नहीं, बल्कि मृत देहें
कड़वे शहद में लथपथ
और मैं, तुम्‍हारी आवाज़ का हरकारा
लिहाफ़ में छुपी तुम्‍हारी चिट्ठियों को
अपनी ज़बान के उजाले में लेकर आता रहा महीनों
सर्दियों की लंबी रातों में
और अक्‍सर मैंने चाहा है ख़ासी कसक के साथ
एक चिट्ठी लिखना तुम्‍हारे नाम
लालच और ज़ुल्‍म की खिलाफ़त में गवाही जैसी
कविताओं और कठपु‍तलियों के हक़ में
31, आसेरा देल कासिनो, ग्रानादा की इबारत बांचते
मैं भटकता रहता अंधेरे में
सिएरा नेवादा के पहाड़ चुपचाप खड़े रहते
तुम्‍हारा कोई तयशुदा पता नहीं मिलता
और नीबू के फूलों की भाप में
ख़ामोश तैरते रहते वेलेनसियन खेत
गुलाब की राख उड़ती रहती
तुम दुनिया की तमाम नदियों के पुलों को
अपने बड़े-बड़े नंगे पांवों से लांघते
समुद्री घास की नशीली गंध में
गुम हो जाते हो फ़ेदरीको
और अपनी बेचैन रूह के उसी बेमाप कुंए से
हमें आवाज़ देते रहते हो हरदम
जिससे संत थेरेसा ने अपना भीतरी किला गढ़ा था
जबकि हमारी बहरी और हत्‍यारी सदी
चाक़ू की चमकीली धार पर महज़
लड़खड़ाते खड़ीभर रह सकी है

मिलेना की मुस्कान पर मै तुम्हारे इंतज़ार मै हु


काफ्का के लिए
एक गंदिली दलदल के पानी-सा
एक दलदल जो खुदमे धसा है
न रहना चाहता है
न बह सकता है
अपने ही ऊपर बिछे आकाश से मोहित वह दलदल
स्वच्छंद आकाश को टकटकी बाँध कर देखता है
मनो कहता है ''आकाश ,रंग बदलता यह बड़ा सा-टुकडा
कभी बदलो से ढका कभी सूर्य का मुखडा ''

अपनी आसुओ की भाप से मोम की अभिलाशाओ को पिघलता जाता है
धसाता जाता है आकाश होने की आशाओ को
और एक आकाश एक दिन कीचड़ मे धस जाता है


बस एक कर्तव्य के मानिंद
वह खुश है
अपनी गुमसुम मुस्कान के साथ
हर क्षण कुछ-कुछ खोजती आखो के साथ
हर बात पर खिलखिलाते जेनुक के साथ
और मेरे साथ
वोह सिखाता है की
''इस दुःख भरी दुनिया मे खुश रहना भी एक कर्तव्य है ''

अपनी प्रार्थनाओ के परिंदे उडाता है
अपने दोस्तों की आखो मे झाककर
स्नेह से हर्षाता है
मिलना की मुस्कान के क्षितीज पर मै उसके इंतज़ार में हु

लगता है काफ्का की कब्र पर मै आज मै उग आया हु
एक घास के नन्हे तिनके की तरह
और उसकी कब्र की मिटटी को ताउम्र गिला रखुगा
अपनी ओठ मे जमे ऑस के पानी से
५-२-०९ को रात ३-००बजे


काफ्का से सराबोर होकर